गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे बैंक,ऑफिस: सरकारी अवकाश घोषित - Gowardhan Puja Holiday


रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। अब 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सरकारी दफ्तर और बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले 20 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग अब दो दिन तक लगातार त्योहार की खुशियों में डूब सकेंगे।

निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के तहत रहेगा। इसका मतलब है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।

 यह भी पढ़ें 👉 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने