मगरलोड। ग्राम राजपुर में धान से भरे ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे प्रदीप ध्रुव उर्फ भगोली अपने कछार खेत से धान मिजाई करके ट्रैक्टर में धान भरकर आ रहा था। तभी दर्री नाला व फुलवारी के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक प्रदीप ध्रुव के इंजन में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Tags
Magarlod