न्यूज | मगरलोड
गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड के राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय शिविर 18 से 24 जनवरी तक मेघा में आयोजित हुआ, जिसका समापन हो गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत मेघा में सफाई, स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें बेस्ट शिविरार्थी भगवती, बेस्ट कुकिंग यामिनी, बेस्ट डांस उमा, बेस्ट गतिविधि सतीश, बेस्ट अनुशासन दुर्गा, बेस्ट दलनायक चुनेश्वरी रही। सभी शिविरार्थी को प्रमाण पत्र अतिथियों के हाथों दिया। मुख्य अतिथि मीणा साहू जिला पंचायत सदस्य थी। अध्यक्षता मनीषा गजेंद्र ध्रुव सरपंच मेघा, विशिष्ट अतिथि संतोष सोनी अध्यक्ष, दशरथ साव व अन्य रहे।
Tags
magarlod chhatisgarh