मगरलोड | नगर पंचायत मगरलोड में जगह-जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। शहर के चौक-चौराहों को सजाकर गणतंत्र दिवस मनाया। परिक्षेत्र साहू समाज भवन में सुरेश साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ मगरलोड ने ध्वाजारोहण किया। कार्यक्रम में लिलेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, वीरेंद्र साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज मगरलोड, जीवनलाल साहू, एनआर साहू, विषय लाल साहू, कोमल सिंह साहू समेत गणमान्य नागरिक शामिल थे।
Tags
magarlod chhatisgarh