पुलिस बताकर लूटपाट करने वाले 3 गिरफ्तार

मगरलोड | आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग में पिकअप वाहन को रोककर गौ तस्करी के आरोप में मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। देवेन्द्र कुमार मारकंडेय छाती निवासी ने लिखित आवेदन दिया। बताया कि बीते 3 मार्च को वह अपने गांव के फगेश्वर कुमार साहू के पिकअप वाहन सीजी 04 एमक्यू-1589 में फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार यादव एवं दुर्गेश कुमार साहू के साथ 2 नग बछड़ों को छोड़ने के लिए मुड़केरा जा रहे थे।

इस बीच आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग में करीब दोपहर 3 बजे कार सीजी 05 एपी-6389 में सवार ओमकार कुर्रे, राहुल कुर्रे, चांद कुर्रे, विकास आडिल एवं शाहिल अली द्वारा पिकअप वाहन को रोका। मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ की। उनसे पैसों की मांग की गई। अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई। आरोपियों ने स्वयं को किसी दल का एवं पुलिस स्टॉफ बताकर पीड़ितों को जबरन अपने वाहन में बैठाकर दुगली की ओर ले गए। इसके बाद दुगली-नगरी मार्ग स्थित तालाब के पास दोबारा मारपीट कर नकद 13 हजार 800 रुपए लूट लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ