बीते शुक्रवार की रात मगरलोड नगर के भैंसमुंडी के चौक पर रात करीब 10:50 मिनट पर युवा कांग्रेस नेता दिलीप सोनी के ऊपर हुवे प्राण घातक हमला ने मगरलोड को डरा दिया है।
पीड़ित दिलीप सोनी के बताएं अनुसार रात करीब 10:50 बजे कुछ नकाबपोश युवा आए और पीछे से पकड़ कर उनके ऊपर ताबड़तोड़ लात मुक्कों से और हाथ में पहने हुए कड़ा से उनके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। पीड़ित घटना को कुछ समझ न पाए और देख न पाए इस नियत से पहले अपराधियों ने सीधा और सीधा उनके आंखों को निशाना बनाया उसके बाद भूखे जानवरों की तरह सब उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,पीड़ित को अधमरा छोड़ नकाबपोश गुंडे वहां से फरार हो गए।
कुछ समय बाद वहां से उठकर जैसे तैसे अपने आपको संभालते पीड़ित घटना स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर मौजूद मगरलोड थाना पहुंचे,उसके बाद उसे मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस नेता के ऊपर इस प्राण घातक हमले में उसके सिर एवं उनके दोनों आंखों में गंभीर चोटे आई है।
कांग्रेश युवा नेता के ऊपर हुवे प्राण घातक हमले की खबर क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई है इस घटना से बख़ौलाए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मगरलोड थाना पहुंच घटना को निंदनीय बताते हुवे अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
युवा कांग्रेस नेता के ऊपर हुवे प्राण घातक हमला में नकाबपोश अपराधियों के चेहरे से नकाब हटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है,यह तो वक्त बताएगा की नकाबपोश अपराधियों के चेहरे से नकाब कब तक हट पाएगा


0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें