धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धमतरी के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी करेली में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 15 दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटी करेली निवासी कामेश कंवर का विवाह महासमुंद जिले के ग्राम खैरझिटी की रहने वाली नूतन के साथ 12 मार्च को हुआ था। शादी के बाद नूतन अपने ससुराल करेली में रह रही थी। लेकिन 25-26 मार्च की दरमियानी रात उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।
👉 फिलहाल सवाल यही है: आखिर ऐसी क्या वजह रही कि शादी के महज 15 दिन बाद ही नवविवाहिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया ?

0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें