हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौके पर मौत

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौके पर मौत


धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेघा में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। निर्माण कार्य के दौरान एक मिस्त्री की हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आग से बुरी तरह झुलसने के बाद मृत शरीर

मृतक की पहचान चुम्मन साहू (निवासी ग्राम अरौद) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुम्मन साहू ग्राम मेघा में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर पाइप फिटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वे पाइप लेकर ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गए।

मृतक (चुम्मन साहू) 

करंट का झटका इतना तेज था कि वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 
हादसे ने सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन बेहद नजदीक थी, जिससे खतरा पहले से बना हुआ था। नियमों के मुताबिक, हाई टेंशन तार और निर्माण कार्य के बीच पर्याप्त दूरी होना जरूरी है, लेकिन यहां इसका पालन नहीं हुआ।

मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ