भिलाई
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद भिलाई में शुरू हुई जांच में कई कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। न्यू सिविक सेंटर स्थित कोचिंग सेंटरों के जांच में सामने आया कि कई संस्थानों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कहीं भी आग बुझाने वाले यंत्र नहीं मिले। कुछ जगह मिले तो वह भी एक्सपायरी हो चुके थे। कहीं आग बुझाने के लिए पानी और रेत जैसी बुनियादी व्यवस्था तक नहीं है। अधिकांश भवनों में सिर्फ एक ही सीढ़ी लगी हुई है। पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नहीं है। जिला प्रशासन, नगर निगम और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को करीब 10 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा और आग लगने की स्थिति में बचाव के इंतजामों की पड़ताल की गई। अधिकांश में सुरक्षा के इंतजाम सही नहीं है। जहां ज्यादा खतरा पाया गया, वैसे 6 संस्थानों को निगम ने सील कर दिया है।
सुबह से देर रात तक टीम कोचिंग सेंटर की जांच में जुटी रही। जांच दल में जोन आयुक्त-5 अजय गौर, इंजीनियर शंकर सुमन मरकाम, डीके साहू, जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
Tags
bhilai Chhattisgarh