छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, अगले 2-3 दिनों में पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार शाम रायपुर में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जबकि सरगुजा और कोरबा में दिनभर बादल छाए रहने के बाद अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवाओं, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने