शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलिडीह मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलिडीह में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति टीका राम कंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे सशक्त आधार है। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सभी विद्यार्थियों को लेना चाहिए।

विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, समयपालन एवं अच्छे संस्कारों का महत्व बताया गया। 


इस अवसर पर  जिला पंचायत सभापति टीका राम जी , भाजपा मगरलोड मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू जी, भाजपा युवा मोर्चा मगरलोड मंडल अध्यक्ष छात्रपाल साहू जी, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री जय साहू जी, जितेंद्रि पोषण साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत अमलिडीह ,भीखम नाग जी पूर्व वि.ख.शिक्षा अधिकारी, हिराराम कंवर जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन, नेमु निषाद जी भाजपा युवा मोर्चा जिला करिकारिणी सदस्य,गोरेलाल ध्रूव प्राचार्य शा.उ.मा.वि.अमलिडीह, लेखु साहू, गोपी साहू, एवं शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण, विद्यालय के सभी शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने