स्कूल खुलने की तारीख 16 जून से आगे बढ़ाने की मांग, शिक्षा मंत्री से विधायक ने की चर्चा


 रा यपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से स्कूल खोलने की तैयारियां चल रही हैं। शिक्षा विभाग ने पहले ही शाला प्रवेशोत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन इसी बीच स्कूल खुलने की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग उठने लगी है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से फोन पर बातचीत कर आग्रह किया है कि 16 जून से प्रस्तावित स्कूल खुलने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। विधायक ने कहा कि गर्मी और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों को कुछ और राहत दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि यदि परिस्थितियाँ विषम बनी रहती हैं, तो छात्रों के हित में निर्णय पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि कल शिक्षा मंत्री का जन्मदिन भी है। इसी को लेकर कुछ अभिभावकों ने विधायक से यह सुझाव भी दिया कि मंत्री से “रिटर्न गिफ्ट” के तौर पर स्कूलों की छुट्टी कुछ और बढ़ाने की मांग की जाए, जिससे बच्चों को अतिरिक्त राहत मिल सके।

हालांकि, फिलहाल विभाग की ओर से स्कूल खुलने की तारीख में किसी भी तरह के बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने