100 फीट से मौत को चुनौती! चिंगरा पगार वॉटरफॉल में युवक का खतरनाक स्टंट करते VIDEO वायरल, देखकर कांप जाएगी रूह, VIDEO

 


गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरा पगार वॉटरफॉल में एक युवक ने लगभग 100 फीट ऊंची चट्टान से पानी में छलांग लगाकर सभी को हैरान कर दिया। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बेखौफ होकर ऊंचाई से छलांग लगाता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर मौके पर मौजूद पर्यटकों की सांसें थम गईं।

चिंगरा पगार वॉटरफॉल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और मानसून के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिए प्रसिद्ध है। बारिश के मौसम में यहां पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक हो जाती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही न केवल अपनी जान बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

वायरल वीडियो में एक युवक झरने के टॉप पर चढ़कर जिसकी ऊंचाई लगभग 100 फिट होगी वहाँ से छलांग मार कर नीचे कूद गया। यह नजारा देख कर वहाँ उपस्थित पर्यटकों की साँसे भी अटक गई। राहत की बात यह रही कि युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है , यह जानकारी सामने नही आ पाई है।


पर्याप्त चेतावनी बोर्ड नही 

इस घटना ने पर्यटन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की पोल भी खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मी और निगरानी व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग रोमांच के नाम पर जानलेवा स्टंट करने से नहीं हिचकते। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने से दूसरे युवक भी इस तरह का स्टंट करने लगते है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के जानलेवा स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हों। हर वर्ष बरसात के मौसम में गरियाबंद जिले सहित अन्य जलप्रपातों से भी ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जहां कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।

सुरक्षा नियमों का पालन करें

विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही का ही परिणाम होती हैं। ऐसे खतरनाक स्टंट एक पल का रोमांच तो दे सकते हैं, लेकिन जरा सी चूक जिंदगी भर का दर्द या मौत का कारण बन सकती है। इसलिए पर्यटकों से अपील है कि प्राकृतिक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और ऐसा कोई भी कदम न उठाएं, जिससे आपकी खुशी पलभर में दुख में बदल जाए।

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि चिंगरा पगार वॉटरफॉल सहित जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, नियमित निगरानी और आवश्यक होने पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

VIDEO



एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने