नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बनने के विरोध में आम आदमी पार्टी का ज्ञापन, 85 गरीब परिवारों के पुनर्वास की उठाई मांग

नवापारा-राजिमः - रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम नकटी (सम्मानपुर) की चरनोई भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने स्थानीय गरीब एवं श्रमिक परिवारों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। पार्टी के अभनपुर विधानसभा प्रभारी मोहन चक्रधारी ने अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू को ज्ञापन सौंपकर लगभग 85 प्रभावित परिवारों का न्यायपूर्ण पुनर्वास सुनिश्चित किए बिना कॉलोनी निर्माण की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

विधायक इंद्रकुमार साहू से मानवीय हस्तक्षेप की अपील

पार्टी ने विधायक से आग्रह किया है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को स्वीकृति देने से पहले प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और न्यायपूर्ण समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से बढ़ता है, न कि गरीबों को उजाड़कर बनाए गए आवासों से।

पीड़ित परिजनों को सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए – मोहन चक्रधारी
आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा प्रभारी मोहन चक्रधारी ने कहा कि नकटी में वर्षों से बसे गरीब और श्रमिक परिवारों को उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना न्यायसंगत नहीं है। हमारी मांग है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले सभी प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए। जनप्रतिनिधियों को जनता के हित और सामाजिक न्याय को सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रकुमार साहू इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गरीब परिवारों के हित में सकारात्मक निर्णय लें।


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने