हर कार्यकर्ता को डिजिटल तौर पर दक्ष होना चाहिए

न्यूज |

मगरलोड

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल मगरलोड ने बूढ़ा देव मंदिर परिसर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) कार्यशाला कराई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि पवार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से दक्ष होना समय की जरूरत है। डिजिटल तकनीक के सही उपयोग से संगठन मजबूत होगा। पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।

भाजपा मंडल मगरलोड के सह प्रभारी विजय यदु ने डिजिटल माध्यमों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संगठन के काम में इनके उपयोग की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू ने स्वागत भाषण दिया। जिला भाजयुमो मंत्री घनश्याम साहू ने डीएलपी तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा ने किया।

आभार मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा ने किया। कार्यशाला में जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भवानी यादव, जिला महिला मोर्चा महामंत्री कविता यादव, मंडल उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति, विष्णु साहू, चंदू निषाद, कोषाध्यक्ष डीहुराम साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य उर्वशी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु प्रिया साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष झनेश्वर साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री एवन साहू, पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू, महिला मोर्चा सह प्रभारी झामित सिन्हा, राधा साहू, पार्षद यशोदा साहू, विदम चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल साहू, नेमू निषाद, रमेश साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, श्यामा साहू, ललिता साहू, पद्मनी साहू, पुनई व अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने