अज्ञात वाहन की ठोकर से 15 वर्षीय बालिका की मौत. मामला मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम सांकरा की, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार


मगरलोड। 15 सितंबर को लगभग रात्रि 9 बजे के करीब भोजन करने के बाद परिजनों के साथ सड़क किनारे टहलने निकली 15 वर्षीय बालिका की अज्ञात कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम सांकरा निवासी राजू विश्वकर्मा की पुत्री किरण विश्वकर्मा खाना खा करके पंचायत भवन रामकुमार साहू घर के पास सड़क किनारे परिजनों के साथ टहलने निकले थे। तभी खैरझिटी तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद कलर अनियंत्रित कार जोरदार ठोकर मारने से युवती 15 फिट दूर जा गिरी, सर में गंभीर चोट लगने से परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से मगरलोड हॉस्पिटल लाया गया जहां मामला मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम सांकरा की, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। हादसे के बाद मगरलोड पुलिस को सूचना दिया पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव को परिजनों को सौंपा गया। युवती कक्षा 9वीं की छात्र थी। घर की इकलौती बेटी थी। पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की मांग करते थक हार चुके है। पुलिस की गोलमोल जवाब से काफी परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनाई गई है, लेकिन उसमें स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिससे गाड़ियां बेहद तेज रफ्तार में रहती हैं। साथ ही सड़क किनारे लाइटिंग की भी व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से रात में अंधेरा रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने