नाले के पानी में लापता हुये, 7 वर्षीय बालक का शव काफी खोजबीन के बाद मिल गया है। बालक के मिलने के पश्चात वार्ड में मातम पसर गया है। ज्ञात हो कि रविवार की शाम को यह दुखद खबर सोरिद वार्ड क्षेत्र के भरीपारा से सामने आई थी। जहां कक्षा तीसरी का 7 वर्षीय बालक लक्ष्य साहु खेलते हुये वार्ड के नाले में गिर गया था। बताया गया कि तीन दिन पहले अंचल में तेज बारिश हुई थी। जिसके बाद से वार्ड का नाला पानी से लबालब भरा हुआ था। बालक के नाले में गिरने की खबर के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया था। जिसे ढूढने वार्ड के लोगो ने प्रयास शुरु किया साथ ही पुलिस और नगर निगम को भी सूचना दी गई थी। जिसके पश्चात पुलिस और निगम की टीम, जेसीबी आदि वाहन लेकर मौके शिकायतों पर समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल की ऊंचाई, सुरक्षा रेलिंग और नाले की निकासी व्यवस्था पर पहले ही समुचित ध्यान दिया जाता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। नाले के पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के साथ पुल के में पहुंची थी। और बालक की तलाश नाले में तेज की गई। किन्तु जब देर रात तक बालक का पता नहीं चला तो लोग आक्रोशित हो गये थे और धमतरी जगदलपुर मार्ग में चक्का जाम भी कर दिया था। हालांकि बाद में चक्काजाम समाप्त हो गया था। और इधर बालक की पानी में तलाश जारी थी। इस दौरान सोमवार शाम घटना के करीब 30 घंटे के बाद बालक का शव गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को मिला है। बताया गया कि बालक पानी में लापता होने के बाद नाले के पाईप की ओर फंसा हुआ था। जिसके शव को वहां से बाहर निकाल आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में बालक की मौत की खबर से वार्ड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दोनों ओर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, रेलिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं। लोगों का कहना है कि केवल तत्काल मरम्मत या अस्थायी उपायों के बजाय ऐसी स्थायी व्यवस्था जरूरी है, जिससे भविष्य में बारिश और तेज बहाव के दौरान किसी दूसरे हादसे की पुनरावृत्ति न हो।
30 घंटे बाद मिला बालक का शव वार्ड में पसरा मातम
byThimmgarload.blogspot.com
-
0