नदी में बही कार, रात तीन बजे 5 दोस्तों का रेस्क्यू रायपुर और भिलाई के 5 युवक-युवतियां कार से जा रहे थे कान्हा किसली, खैरागढ़ में हादसा।


नवभारत ब्यूरो। खैरागढ़/ बिलासपुर/धमतरी/महासमुंद । 24 और 25 सितंबर को हुई लगातार बारिश के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर हादसे हुए। खैरागढ़ में नदी में कार बह जाने से फंसे रायपुर और भिलाई के 5 दोस्तों को रात तीन बजे रेस्क्यू कर बचा लिया गया। बिलासपुर के अरपा नदी में दो बच्चे नहाते समय बह गए। धमतरी में नाले में गिरा चप्पल निकालते समय 8 वर्षीय बच्ची बह गई, वहीं एक अन्य घटना में मझधार में फंसी कार तो पेड़ की डंगाल पकड़ बहने से रोका, पांचों सुरक्षित निकाले गए गणेश विसर्जन के दौरान नाले में डूबने से नाबालिग की मौत हो गई। धमतरी के ही भखारा क्षेत्र में बही कार का शीशा तोड़ उसमें सवार दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महासमुंद में बाढ़ के पानी फंसे शराब दुकान के दो सुरक्षाकर्मियों को नगर सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को हुई भारी बारिश को देखते हुए खैरागढ़ के दनिया पुल पर सुरक्षाबल तैनात किया गया था। इसी बीच रात करीब 2:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (सीजी-04 पीवी- 5636) के चालक ने पुल पर लगाए गए स्टॉपर को टक्कर मार आगे बढ़ गई। शेष पेज 12 पर कार नाले में बही, शीशा तोड़ बचाई लोगों ने अपनी जान धमतरी जिले के भखारा इलाके के जोरातराई मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक कार उफनते नाले में बह गई। कार में मौजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। कार में दो लोग सवार थे। दोनों की स्थिति सामान्य है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने