भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला


नवभारत ब्यूरो । धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अरसीकन्हार रेंज अंतर्गत अर्जुनी के जंगल में गए दो ग्रामीणों पर चार भालुओं द्वारा बुरी तरह से हमला कर दिया गया। भालुओं के हमले से ग्रमीण बुरी तरह से घयल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम ठेनही निवासी दो युवक दिनेश नेगी व मदन नेताम गुरुवार की सुबह उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज अंतर्गत अर्जुनी जंगल की ओर गए हुए थे। तभी जंगल में मौजूद चार भालुओं ने दोनो पर हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी दोनो युवक जैसे तैसे भालुओं के चंगुल से छूट पाये। हमले में युवक दिनेश नेगी के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई है। तो वहीं मदन नेताम हमले में घायल एक युवक की स्थिति गंभीर बेहतर उपचार के लिये किया गया रायपुर रिफर भी बुरी तरह से जख्मी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचित कर दोनो घायलों को नगरी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दिनेश की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिये रायपुर रिफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगली जानवर विचरण वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने