करेली बड़ी स्कूल में विशेष स्वच्छता अभियान


नवभारत रिपोर्टर । मगरलोड। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत करेली बड़ी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को सीएमओ भरत साहू की अगुवाई में स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने करेली बड़ी स्कूल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में गहन सफाई की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की सुरक्षा और उनके बेहतर स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों ने की स्कूल परिसर की सफाई पौधों की सुरक्षा के लिए किया गया ट्री गार्ड व फेसिंग व्यवस्थित विकास के लिए भी कार्य किया गया। कई स्थानों पर फेंसिंग तार एवं ट्री गार्ड को न व्यवस्थित किया गया, ताकि पौधों को नुकसान से बचाया जा सके और वे सुरक्षित से रूप से बढ़कर सही आकार ले सकें। सीएमओ भरत साहू ने उपस्थित स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर नियमित अ रूप से अपने आसपास के वातावरण को नि स्वच्छ रखने की बात कही। अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने