पल-पल में बदल रहा मेघा एनिकट का जलस्तर


मगरलोड। मंगलवार को महानदी में बने मेघा एनीकेट का जलस्तर पल पल में बदला। मंगलवार को सुबह 6 बजे एनीकेट में हल्के ऊपर पानी चल रहा था, 8 बजे के करीब एनिकट में आवागमन चालू हो गया। अचानक 2 बजे के करीब एनिकट में जलस्तर बढ़ने से आवागमन फिर से बंद कराया गया। चिकित्सा वाहन समेत अन्य वाहन बड़ी करेली, खट्टी तथा बोरसी, छुही, सलोनी मार्ग से आना-जाना कर रहे हैं। मेघा से कुरूद सीधे मार्ग से मात्र 13 किमी है। किंतु अन्य मार्ग से चलने पर 42 से 45 किलोमीटर दूर सफर करने मजबूर है। स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कुरूद, धमतरी आने- जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पालक अपने बच्चों को सुबह स्कूल कॉलेज कठिन रास्ते से लाना ले जाना कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने