प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के लिए कलेक्टर से मांग


मगरलोड। विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरङ्गुली के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किस्त पिछले 6 माह से खाते में जमा नहीं हुई है। सरपंच पुष्पलता सिन्हा ने बताया कि प्रथम और द्वितीय किस्त से हितग्राहियों ने मकान का लेंटर तक कार्य पूर्ण करा लिया है, जिसका जियो टैगिंग भी हो चुका है, लेकिन अंतिम किस्त नहीं आने से प्लास्टर, दरवाजा, खिड़की और फर्श का काम अधूरा पड़ा है, बरसात में अधूरे मकानों में पानी भर रहा है, किस्त जमा नहीं से हितग्राहियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हितग्राहियों की मांग है कि जल्द से जल्द तीसरी किस्त की राशि जारी की जाए। शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमखूंटा में अतिरिक्त कक्ष की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया है। अतिरिक्त कक्ष नहीं होने से एक ही कक्ष में कक्षा पहली से पाँचवी तक पढ़ाई हो रही है जिसमे अध्यापकों को एवं पढ़ने वाले बच्चों के अध्यापन कार्य में असुविधा हो रही है, इसलिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण स्वीकृति के लिए एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन निर्माण स्वीकृति के लिए भी ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया है। कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह में राशि हितग्राहियों के खाते में जमा की जाएगी। इस अवसर पर मगरलोड क्षेत्र से किसान नेता रामायण सिन्हा, हितग्राही भुवन सिन्हा, मस्तु सिन्हा, कचरू सिन्हा, भूषण सेन, ठाकुर साहू, दुकालू साहू, रामप्रसाद सिन्हा, डगेश्वर साहू, प्रकाश साहू, श्रवण सिन्हा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने