विशेष पिछड़ी जनजाति भुजिया समाज के धमतरी में योजना संचालन करने की मांग


भास्कर न्यूज | नगरी प में एक की उप पार्षद से कहा स्टर से पौर पौर है। ांश ल बरी के विशेष पिछड़ी जनजाति भुजिया के समाज की समस्याओं और योजनाओं के संचालन को लेकर धमतरी जिले के प्रतिनिधिमंडल ने सिहावा विधायक अंबिका मरकाम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। समाज ने मांग रखी कि भुजिया जनजाति के हितग्राहियों से जुड़ी योजना धमतरी जिले में संचालित की जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि धमतरी जिले के नगरी, मगरलोड और आसपास के हैं। इलाकों में भुजिया समाज के करीब 425 परिवार इस क्षेत्र में निवासरत हैं। योजना का संचालन गरियाबंद जिले से होने के कारण हितग्राहियों को योजना की जानकारी लेने, आवेदन करने, दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने और अन्य कामों के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे आर्थिक नगरी। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को आवेदन दिया। परेशानी होती है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गरियाबंद जिले में संचालित योजना और उससे जुड़ा बजट धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में संचालित करने के लिए शासन स्तर पर पहल की जाए। इससे स्थानीय हितग्राहियों को अपने ही जिले में योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। विधायक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके स्तर पर जो जरूरी काम संभव होगा, उसे प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने