कुंडेल स्कूल में हुआ भाषण स्पर्धा


मगरलोड। शासकीय उमावि कुंडेल मधुबन में विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीना डेमू साहू, जिला पंचायत सभापति, बसंत साहू ने किया। मीना डेमू साहू ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी सार्थक होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण किसी एक व्यक्ति, संस्था या समुदाय के प्रयास से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर समर्पण और संकल्प के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम में चित्रलेखा सेन, मुस्कान यादव, नीलम निषाद एवं युक्ति निषाद, योगिता साहू, झरना निषाद, केशव राम साहू ने सेवा संकल्प अभियान एवं विकसित भारत के निर्माण से संबंधित प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुंजन साहू एवं धात्री साहू ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश साहू ने किया। कार्यक्रम में डेमू राम साहू, बसंत साहू, कौशल साहू, खिलावन ध्रुव, भीमेंद्र साहू, दशरथ लाल सोनवानी, जीवनलाल सिन्हा, रवि शंकर पटेल, सरपंच दशोदा कौशल साहू, प्राचार्य संतोष साहू, खिलेश्वरी बनपेला, ममता साहू, दिनेश साहू, होमेंद्र साहू, नीलम चौहान, जयप्रकाश टांडे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने