5 दिन का स्कूलों में दशहरा छुट्टी

धमतरी। स्कूलों में दशहरा अवकाश धोषित कर दी गई है। इससे बच्चों को पांच दिन का छुट्टी मिलने से उनके चेहरे खिले हुए है। शासन द्वारा 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसे देख बच्चों के चेहरे खिले हुए है। ऐसे में कुछ बच्चे मोबाइल व वीडियो गेम में व्यस्त है तो कुछ बच्चे रावण का पुतला दहन करने पुतला तैयार करने जुट गये है। पंकज कुमार, विनय कुमार, घनश्याम आदि का कहना है कि दशहरा अवकाश मिलने पर उन्हें पांच दिन तक स्कूल व ट्यूशन जाना नहीं पड़ेगा और वे पढ़ाई के टेंशन से फ्री रहेंगे। इससे इन दिनों अधिकांश स्कूली बच्चों के चेहरे खिले हुए है और वे दशहरा पर्व को अपने अंदाज में मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने