रोड बंद करने की तैयारी से ग्रामीण परेशान


धमतरी। मगरलोड अंतर्गत भैंसमुण्डी में खेतों तक आने जाने के लिए बने धरसा रोड को वन विभाग द्वारा तार घेरा लगाकर बंद किये जाने की शिकायत ग्राम विकास समिति ने की है। समिति की मांग है कि चरवाहे, किसानों के ट्रैक्टर व आम लोगों के वाहनों की आवाजाही के लिये रास्ता छोड़ा जाये। गुरूवार को शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष विमल कुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष तीरथराम साहू,

महेशराम साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भैंसमुण्डी मगरलोड में शासकीय कॉलेज के आगे धरसा रोड बना हुआ है, जिससे होकर किसान अपने खेतों तक कृषि कार्य के लिये आते जाते है, गांव के चरवाहे भी इसी धरसा रोड से होकर जंगल की ओर जानवरों को चराने जाते है, राहगीरों और वाहनों की आवाजाही भी इस मार्ग से होती है, लेकिन वन विभाग द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें सीमेंट के

भैंसमुण्डी मगरलोड में वनविभाग लगा रहा तार घेरा ग्राम विकास समिति ने की रास्ता छोड़ने की मांग

खम्भे गड़ाकर तार का घेरा लगाते हुए धरसा रोड को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिससे गांव के सभी किसान व ग्रामवासी काफी चिंतित है। तार का घेरा लगाकर धरसा रोड बंद किये जाने से किसानों व चरवाहों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं इस मार्ग से आने जाने वाले आम राहगीरों को भी काफी परेशानी होगी। ग्राम विकास समिति की मांग है कि उक्त स्थल का निरीक्षण कर किसानों के ट्रैक्टर, बैलगाड़ी के लिये रास्ता चरवाहों को जानवर लाने ले जाने और लोगों के वाहनों के आवागमन के लिये रास्ता छोड़ जाये।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने