करेली बड़ी में स्वच्छ नगर का दिया संदेश


मगरलोड। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर पंचायत करेली बड़ी-खट्टी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों महात्मा गांधी चौक, सिंदूर गार्डन एवं पुलिस चौकी परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की गई। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए नगरवासियों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भरतलाल साहू के मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता निभाई। 

सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ परिसर में जमा कचरे को हटाकर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। सीएमओ ने कहा कि स्वच्छ नगर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से बनता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए तो पूरे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र साहू, प्रदीप साहू, वीरेंद्र सोनवानी, इतवारी साहू, कुशलकान्त साहू, सहित नगरवासी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने