धमतरी। शहर के रतन कॉलोनी क्षेत्र में युवकों पर चाकू और डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना 2-3 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। दानीटोला स्कूल चौक, महिमासागर वार्ड निवासी चंदेश्वर ध्रुव 25 वर्ष विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद. सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने साहिल मसीह 26 वर्ष, नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह 26 वर्ष और सौरभमसीह उर्फ रिकू मसीह 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी रतन कॉलोनी, महिमासागर वार्ड, धमतरी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12.7 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू और लकड़ी का बत्ता जब्त किया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को न्यायालय धमतरी में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार
byThimmgarload.blogspot.com
-
0