स्थानीय -दाऊ कल्याण सिंह सोनवानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जी. जामगांव में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। उत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक सजावट, लोकगीतों और सामूहिक गरबा नृत्य ने महाविद्यालय परिसर को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चोवाराम यदु के संरक्षण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी तारनी साहू एवं लीना बैश ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने माता सेवा गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का सांस्कृतिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। गरबा उत्सव के अंतर्गत रंगोली, दीया सजावट, थाली सजावट, एकल गरबा, एकल गीत, फैंसी ड्रेस एवं समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता, मंचीय कौशल, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं समूह में कार्य करने की दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को वेशभूषा के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर वध की प्रभावशाली मनमोहक झांकी रही। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय पौराणिक परंपरा, नाट्य कला और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। उत्सव के समापन अवसर पर माता के गीतों की धुन पर छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक गरबा नृत्य किया। पारंपरिक नृत्य की लयबद्धता और प्रतिभागियों के उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और सामूहिक सहभागिता के महत्त्व से परिचित कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।गरबा उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के परिणाम निम्नानुसार रंगोली प्रतियोगिता प्रथम छविनंदन (PGDCA) द्वितीय रूपाली (बीसी ए) दिया सजावट प्रतियोगिता प्रथम सुमन (बी.एस.सी.) तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय लीना चौहान (बी.एस. सी.) 5th सेमेस्टर थाली सजावट प्रतियोगिता रूपाली साहू (बी. सी. ए.) प्रथम सेमेस्टर गरबा प्रतियोगिता प्रथम रुचि साहू (बी. ए.) द्वितीय छविनंदन (PGDCA) समूह सांस्कृतिक प्रस्तुति दीक्षा, रुचि, मिताली, सोनम, हुलेश्वरी एवं कीर्ति (आर्ट्स ग्रुप) एकल गीत प्रतियोगिता प्रथम रूपाली (बी. एस. सी.) तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय अंसुमन 3rd सेमेस्टर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रथम दीक्षा साहू द्वितीय कीर्ति साहू (बी.ए.) 5th सेमेस्टर महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण ऋतुराज (सा .प्रा. कॉमर्स), अनिल जांगड़े (सा .प्रा. साइंस), ठकेश साहू (सा .प्रा. समाजशास्त्र ), लीभा महिलागे (सा .प्रा. इंग्लिश ), दिव्या साहू (सा .प्रा.पी .जी.डी.सी.ए.) डिकेश्वरी (सा .प्रा. कॉमर्स ), खिलेश्वर कुमार (सा .प्रा. भूगोल), योगेश साहू (सा .प्रा. बी सी ए), टाकेश्वर साहू (सा .प्रा. कंप्यूटर साइंस), सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से गरबा उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।गरबा उत्सव के माध्यम से महाविद्यालय ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा के संवर्धन, रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता तथा भारतीय लोकपरंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सार्थक पहल की।

.webp)