थाना परिसर मगरलोड में नवरात्रि पर्व एवं दशहरा पर्व रिच्छिन माता के मगरलोड आगमन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आरक्षी केंद्र मगरलोड के थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास के द्वारा थाना परिसर में शांति समिति का बैठक रखा गया था जिसमें थाना प्रभारी द्वारा उपद्रवी लड़कों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करने एवं नशा खोरी शराब, गांजा के अवैध बिक्री पर उचित कार्यवाही करने के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तो सभी व्यापारी भाइयों एवं नगरवासियों से निवेदन है कि बड़े हर्ष उल्लास के साथ नवरात्रि पर्व दशहरा पर्व को शांति पूर्वक मनाये क्योंकि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है इसमें मुख्य रूप से दुर्गोसव समिति मेघा, मगरलोड, मोहंदी आसपास समिति के पदाधिकारी एवं महाव्यापारी संघ के अध्यक्ष विश्वजीत साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, सचिव सुखदेव साहू, सहसचिव जगमोहन साहू, संरक्षक मैंनसिंह हिरवानी,राजू चंद्राकर, यशवंत साहू,मुरली सिन्हा, प्रेमप्रकाश सिन्हा,फूलजी सिन्हा, घनश्याम बिंझेकर, पार्षद यादराम गायकवाड़, पार्षद खिलावन साहू, पार्षद ईश्वर साहू एवं बहुत से व्यापारी गण सम्मिलित हुए।
रिच्छिन माता आगमन त्योहारों में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! मगरलोड पुलिस की उपद्रवियों और नशाखोरों को सख्त चेतावनी
byMagarlod news team
-
0
