हरिभूमि न्यूज धमतरी रात्रि में घर में रखे पाटे में सो रही मां- बेटी को जहरीले सांप ने काट लिया। केकराखोली इस घटना में बच्ची की घटना की मौत हो गई। वहीं पीड़ित मां का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम केकराखोली निवासी संतोषी मरकाम पति नरसुराम उम्र 30 वर्ष बुधवार की रात्रि भोजन करने के बाद अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी मनस्वी मरकाम के साथ पाटे में सो रही थी। रात्रि में बच्ची अचानक रोने लगी। मनस्वी को रोता देख संतोषी हाथ बढ़ाकर बच्ची को अपने तरफ खींच रही थी तभी उसका हाथ बच्ची के दाहिने हाथ की ऊंगली को काटकर बिस्तर पर बैठे जहरीले सांप करैत से टकरा गया। सांप ने संतोषी के हाथ को काट लिया। घटना की जानकारी होने पर नरसुराम ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैत सांप था। सांप के दिखने के बाद बच्ची के रोने का कारण उसे समझ में आया। रात्रि में ही निजी वाहन की मदद से सर्पदंश से पीड़ित दोनों मां- बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोषी को वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे गुरूवार की दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सो रही मां-बेटी को सांप ने काटा, बच्ची की मौत
byThimmgarload.blogspot.com
-
0