Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को बाईक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत
धमतरी। भखारा - धमतरी मार्ग पर ग्राम डोमा के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को बाइक चालक ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार को भी चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा निवासी भुनु राम धीमर 50 वर्ष पिता त्रिलोक रविवार की सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। मोटरसाइकिल सवार दंपति ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे भुनु राम सर के बल सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मोटरसाइकिल क्रमांक 19 PQ 4024 चालक गणेश कुंजाम ग्राम दुर्ग कोंदल उम्र 40 वर्ष को भी चोट लगी जिसे धमतरी रिफर किया गया । भखारा पुलिस इस मामले में चालक के खिलाफ 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

