पेड़ पर लटके मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश: दो दिनों से थे लापता, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

पेड़ पर लटके मिली नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश: दो दिनों से थे लापता, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका


The Magarlod News:- नर्सरी में प्रेमी जोड़े का शव एक ही फंदे पर चुनरी के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है दोनों नाबालिग है और दो दिनों से लापता थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम करमपुर में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रेमी जोड़े का शव एक ही चुनरी में फंदे पर लटके हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ग्राम करमपुर बड़खापारा के रहने वाले कालरी कर्मी देवसाय टोप्पो के बेटे मुनेश्वर टोप्पो उर्फ पिलो (17) और किशोरी की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी निवासी छोटी के रूप में की गई है। मृतका की उम्र भी करीब 17 वर्ष बताई जा रही है।


2 दिन पहले घर से निकला था नाबालिग


घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मुनेश्वर टोप्पो 16 नवंबर को घर से मार्केट जाने का कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। किशोरी भी लापता थी। प्रेमी युगल ने फांसी कब लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आत्महत्या का कारण भी अज्ञात है।

लड़की के परिजनों का हंगामा


पुलिस ने शव का पंचनामा कर शाम को शवों को उतारने की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच मृतका के परिजनों द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया गया। किशोरी पक्ष द्वारा हंगामा किए जाने के बाद ने सूचना अधिकारियों को दे दी है। फॉरेंसिंक टीम की जांच के बाद आज रविवार को शवों को फांसी के फंदे से उतारा जाएगा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने