(The Magarlod News) :- एक सिरफिरे युवक ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने युवक से बात करने से मना कर दिया था लेकिन युवक उससे दोस्ती करना चाहता था। जिससे नाराज होकर युवक ने चाकू से वार कर दिया। फिलहाल महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है ।
इस संबंध में महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांधी नगर पंडरी रायपुर में रहती है। पहले वह शक्ती नगर में चला रही थी। इस कौशल यादव नाम का युवक उसके होटल में आता था और उससे पहचान हो गई । कुछ दिनों बाद कौशल दोस्ती करने के लिए परेशान करने लगा। कौशल यादव के इस हरकत के कारण मैंने होटल बंद कर दिया और दूसरी जगह नौकरी की तलाश करने लगी।इस बीच महिला 27 नवंबर को गांधी नगर पंडरी के एक च्वाईस सेंटर रिज्यूम बनवाने जा रही थी। सुबह 10.50 बजे बब्बी राय गली मे कौशल यादव ने महिला का रास्ता रोक लिया और मुझे देखकर भी मेरे से बात नही करती आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर उसे धमकाने लगा । कौशल यादव ने महिला को धमकी देते हुए चाकू उसके पेट में घोप दिया। उसने भागने का प्रयास किया तो बदमाश ने महिला पर फिर हमला किया और उसके गाल पर । वह भागने लगी और शोर मचाया।