(The Magarlod News) :- ग्राम नवागांव में 23 वर्षीय युवती ने जहर का सेवन का आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती दो बार शादी लगने के बाद रिश्ता टूटने से क्षुब्ध थी। युवती बेहोशी की हालत में घर के ब्यारा में मिली थी। उसे शहर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव की रहने वाली धनेश्वरी साहू 23 वर्ष पिता रोहित साहू अपने घर के ब्यारा में बेहोश हालत में पड़ी थी। स्वजनों की नजर युवती पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल से कीटनाशक की बदबू आ रही थी। वहीं युवती के मुंह से झाग निकलता देखकर कीटनाशक पीने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
दो बार टूट गया था रिश्ता