(The Magarlod News) :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से
दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पूरे मामले में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर के वर्मा परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चों ने जहर खाया है। बताया जा रहा है इस घटना में पिता और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।बताया जा रहा है कि हेमलाल वर्मा (40) अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। मकान के नीचे के हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी के लिए निकला था और रात करीब 9 बजे घर लौटा।
बाबा का प्रसाद बताकर खिलाया मिठाई
परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमलाल ने घर आकर पत्नी को मिठाई दी और कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से कोरोना और अन्य कोई बीमारी नहीं होगी। पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो हेमलाल ने उसे जबरदस्ती खिलाया। इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया। रात करीब 11 बजे सभी को उल्टियां होने लगी। इस पर जाह्नवी किसी तरह ऊपर सास-ससुर के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई।जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामला पूरे परिवार का संयुक्त रूप से खुदकुशी का दिख रहा है। खेमलाल ने जानते हुए अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और खुद खाया है। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।