हरिभूमि न्यूज -- कुरूद भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव की दुर्ग एनीकट पार जिले के पाटन क्षेत्र की खारून करते समय नदी में डूबने से हुआ हादसा मौत हो गई। हादसा 17 सितंबर की शाम ओदरागहन के पास हुआ। बताया गया कि सुरेंद्र बाइक से नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था, तभी तेज बहाव के कारण वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही भखारा व रानीतराई पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। नदी पानी का बहाव तेज होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आई। इसके बाद डीप डाइवर्स की में सहायता से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सुरेंद्र का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तर्रागोंदी में शोक का माहौल है। रानीतराई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।