(THE MAGARLOD NEWS) :- सीएम साय मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कल 22 दिसंबर शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11.45 बजे दरबार हॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। कहा जा रहा है कि 7-8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका
साय कैबिनेट में रेणुका सिंह, ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा, दयाल दास बघेल, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, श्याम बिहारी जायसवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल को जगह मिल सकती है।
Tags
rajniti