नवापारा ब्रेकिंग : चाकू दिखाकर दबंगई करना युवक को पड़ा भारी, पहुंच सलाखों के पीछे, जानिए पूरा मामला

(The Magarlod News) नवापारा :- नवापारा में एक युवक को दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। चाकू लेकर लोगों को डराने निकला था। घूम-घूम कर लोगों से गाली- गलौज कर रहा था और लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहा था।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक के पास से बटन वाली धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार शनिवार को आरोपी युवक गणेश

पटेल (23), जो सोमवारी बाजार नवापारा का रहने वाला

है। युवक बटन वाला धारदार चाकू लेकर सोमवारी

बाजार के पास मेन रोड में हवा में लगातार चाकू लहराकर

लोगों को डरा रहा था। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस

से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और

युवक को पकड़कर थाना लाया गया।

युवक सलाखों के पीछे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सड़क में दबंगई दिखा रहा था। चाकू की नोक पर कुछ गाड़ी वालों को रोकर पैसे की भी डिमांड कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की करतूत करने वालों को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने