गणेश पंडालों में चोरी की घटनाएं बढ़ी।


शहर में चोर गैंग सक्रिय, महिलाएं भी शामिल 18-09-2826 AM 04:43:17 0:00:23

 हरिभूमि न्यूज -- धमतरी अज्ञात चोर शहर में जगह-जगह सजे गणेश पंडालों को टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं कुछ दुकानों व निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में भी चोरियां हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर में इन दिनों चोर गैंग सक्रिय है। चोरी की वारदात में महिलाओं की गैंग भी शामिल है जो छुप-छुपकर गणेश पंडालों, दुकानों में चोरी कर रही हैं। गणेश पंडालों को टारगेट करने वाला गैंग रात्रि में बालक चौक के गणेश पंडाल में रखे दो तांबे के कलश की चोरी कर फरार हो गया। वहीं लालबगीचा में स्थापित शयनमुद्रा वाले गणेश पंडाल में दो बार चोरी हुई है। पहली बार दान पेटी व दूसरी बार फुल कांस की आरती सजाने की थाली की चोरी हुई है। इसी तरह मराठापारा मोड़ में स्थापित बीएसएनएल का बॉक्स काटकर ले गए पुराना स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे स्थिल बीएसएनएल के बॉक्स को तीन अज्ञात महिलाएं रात्रि में काटकर अपने साथ ले जाती सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। चोरी की वारदात में महिला गैंग के सामने आने से गणेश पंडाल समिति के सदस्य व दुकानदार परेशान हैं।

गणेश पंडाल से चोरों ने फुल कांस की थाली व लोटा पर हाथ साफ कर दिया है। गणेश पंडालों के साथ साथ चोरों ने दुकानों व पार्किंग को भी निशाना बनाया है। बालक चौक के पास कॉम्पलेक्स से वायरिंग को उखाड़ कर ले गए। वहीं बाजू में स्थित पार्किंग में एसी के कापर पाइप को काटकर ले जाते चोर सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के मकेश्वर वार्ड के होने की आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने