(The Magarlod News) :- गरियाबंद जिले में नेशनल
हाईवे 130 सी पर ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गरियाबंद मुख्य मार्ग में मैनपुर से महज 4 किलोमीटर दूरी पर हुआ है। हादसा इतना जबरदस्ता था कि टैक्ट्रर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बट गया। वहीं वहीं बोलेरो के सामने हिस्से के परखच्चे उड गए।पूरा मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रहे ट्रैक्टर का सिर्फ एक हेड लाइट जल रही थी। सामने से बोलेरो तेज गति से मैनपुर की ओर आ रही थी। बाइक समझ कर बोलेरो साइड कम दिया जिससे जबरदस्त टक्कर हो हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का हिस्सा टूटकर 10 फीट दूर खाई में गिर गया।घटना में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
दुर्घटना के बाद मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 लोगों को लाया गया जिसमें कई लोगों के पैर, चेहरे घुटना कंधे व गले में गंभीर चोट आई है जिनका मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया है। इस दुर्घटना में तीन लोग ग्राम मोंहदा एंव 6 लोग ग्राम चलकीपारा और 1 जिडार के ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं।