छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़..... पढ़े।

(The Magarlod News) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सर्विंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। हालांकि, जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। इलाके में सर्चिग जारी है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिन्नागेलूर की तरफ CRPF और STF के जवान सर्चिग पर निकले थे। इसी बीच जवानों को आता देख नक्सलियों ने उन पर BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दाग कर फायरिंग की। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे उसके बाद सारी जानकारी मिल पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने