(The Magarlod News) :- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मामला छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली में शुक्रवार रात को देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है