मेघा में बैंक की शाखा खोलने का प्रस्ताव।


मगरलोड। वृत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति मेघा की वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन हुआ। आमसभा के दौरान किसानों की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े दो सबसे अहम प्रस्ताव लाए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमे किसानों द्वारा एक स्वर में यह प्रस्ताव रखा गया कि इस वर्ष धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय लेन-देन को सुगम और सरल बनाने के लिए मेघा समिति परिसर में जिला केंद्रीय बैंक रायपुर की नई शाखा खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे स्थानीय किसानों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकृत अधिकारी संतोष कुमार सोनी मेघा ने की। अतिथि जिला पंचायत सभापति मीना डेमू साहू थीं। कार्यक्रम में साधूराम साहू, मनीषा गजेंद्र ध्रुव सरपंच, छत्रपाल साहू, रीखिराम साहू, केशव महेंद्र, निरंजन साहू, चेतन साहू, अशोक कुमार ध्रुव तथा रामाश्रु साहू उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने