(The Magarlod News) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ चक्काजाम कर दिया है। हादसा गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग में ग्राम किरवई के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक कीमौके पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम लेशराम साहू बताया जा रहा है। वह ग्राम भैंसातरा का रहने वाला था। वहीं घटना के दो अन्य लोग घायल हुए हैं।हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।