(The Magarlod News) :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की रिएक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई है। मंगलवार दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप आया। सरगुजा संभाग भूकंप के लिहाज से फाल्ट जोन में माना जाता है। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है।
बता दें कि अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी।