(The Magarlod News)कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ मगरलोड एवं ग्रामीण साहू समाज बेलोरा के तत्वाधान मे "मानस सेवा ब्लड सेंटर" धमतरी द्वारा एक दिवसीय "रक्तदान सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर" का आयोजन ग्राम बेलोरा क्रिकेट मैदान स्थल में दिनांक 04/02/2024 दिन रविवार को किया जाएगा! रक्तदान को महादान कहा जाता है, यह जनकल्याण का कार्य है! रक्तदान करके किसी का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है! रक्तदान के समय उक्त व्यक्ति का वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया जाँच, एचआईवी, एवं हेपेटाइटिस बी का निशुल्क जांच किया जाएगा! रक्तदान कोई भी महिला या पुरुष जिसकी उम्र 18 से लेकर 65 वर्ष है वजन 45 किलोग्राम से ऊपर HB 12.5 या उससे ऊपर हो पुरुष हर तीन माह में महिला हर चार माह में रक्तदान कर सकता है!
रक्तदान कर्ता को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा ब्लूटूथ इयरफोन प्रोत्साहन हेतु भेंट किया जाएगा! शिविर को सफल बनाने में कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष खिलेश्वर सोनबेर, उपाध्यक्ष उत्तम साहू, ओमप्रकाश साहू, सचिव चंद्रहास साहू कोषाध्यक्ष कुंजलाल साहू सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहू, सहसचिव रामप्रसाद साहू, राजू राम साहू, गणेशु साहू, हेमलाल साहू, मुकेश साहू, चंद्रशेखर साहू, मोहन साहू एवं समस्त सदस्यगण ग्रामीण साहू समाज बेलोरा अध्यक्ष सोनऊ राम साहू, सचिव हुकुम साहू, प्रेमलाल साहू, कोमल साहू, देवकरण साहू, छबि साहू होमेश्वर तोषण साहू सहित सभी लोगो ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है!
Tags
Magarlod