(The Magarlod News)
धमतरी। थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से मादक पदार्थ जैसे गांजा बिक्री करने पांडुका मार्ग से मगरलोड की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा थाना स्टॉफ के साथ मुखबिर के बताए सूचना के आधार परनगर पंचायत तिगड्डा मेन रोड जाकर नाकाबंदी कर पांडुका मार्ग से मगरलोड की ओर आ रहे मोटर सायकिल क्र.CG.04 HJ 8144 को रोककर संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन राखी कुरूद बताया। जिसको कड़ाई से पूछताछ कर करने पर अवैध रूप से बिक्री हेतु गांजा रखकर परिवहन करना स्वीकार किया
आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 2 किलो 91 ग्राम का होना पाया गया। जो किमती लगभग 10,000 रूपये का है। जिन्हे सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। प्रयक्त मोटर सायकिल हिरो एक्स प्रो पैशन को भी जप्त किया गया।
इस न्यूज़ पोर्टल में सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839735736
आरोपी पूर्णानंद साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन राखी कुरूद, जिला धमतरी को धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजेश जगत, सउनि. धनीराम नेताम, प्रआर. दीपक गौतम, आर. गोविंदा धृतलहरे, विमल पटेल, संदीप पांडेय, नवीन टंडन, राकेश साहू शामिल रहे।