शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, अब सभी छात्राओं को मिलेगी साइकिल, स्कूली बच्चों को दिया जाएगा जूता-मोजा और बैग

all girl students will get bicycles: कक्षा पहली से अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। सभी स्कूलों में विद्या ऑपरेटिंग केंद्र बनाया जाएगा, अब सभी छात्राओं को साइकिल दिया जाएगा। स्कूली बच्चों को जूता-मोजा और बैग भी दिया जाएगा।

all girl students will get bicycles: रायपुर। रायपुर में आज विधानसभा में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कई बातों का ऐलान किया है। शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। अगले शिक्षा सत्र से पहले शिक्षकों की भर्ती होगी। लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती का विज्ञापन आएगा। स्कूलों में अध्यात्म और धर्म की शिक्षा दी जाएगी। सभी स्कूलों में आधे घंटे का योग पीरियड होगा। कक्षा पहली से अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। सभी स्कूलों में विद्या ऑपरेटिंग केंद्र बनाया जाएगा, अब सभी छात्राओं को साइकिल दिया जाएगा। स्कूली बच्चों को जूता-मोजा और बैग भी दिया जाएगा।

all girl students will get bicycles: उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया ​है कि राज्य के विश्वविद्यालयों के 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि नया रायपुर में संगीत कालेज की स्थापना होगी।
संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने विधेयक लाया जाएगा। ।धर्मांतरण रोकने धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जाएगा, धर्मांतरण राज्य की डेमोग्राफी को चेंज कर रही है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन जानकारी देते हुए बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। कलाकारों को ₹5000 पेंशन दिया जाएगा, पद्मश्री प्राप्तकर्ताओं को 25000 रु पेंशन मिलेगा। सभी पर्यटन स्थलों में गढ़कलेवा की स्थापना होगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने