(The Magarlod News) :- नवापारा में तेज रफ्तार हाइवा ने सुपर एक्सल सवार को कुचल दिया है। हादसे में सुपर एक्सल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नवापारा के बस स्टैण्ड के आगे तेज रफ्तार हाइवा ने सुपर एक्सल (मोपेड) सवार को अपनी चपेट में लेते हुए करीब 10 मीटर तक घसीटते चला गया। इस हादसे में मोपेड सवार लाडू साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नवापारा के गोबरा बस्ती कर रहने वाला था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भिजवाया।
Video
वहीं घटना के बाद आक्रोशित नगर वासियों ने रायपुर- गरियाबंद मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। नगरवासी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। हालत बिगड़ते देख मौके पर तहसीलदार सूरज बंछोर भी घटना स्थल पहुंचे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन और नगरवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 2.30 घंटे बाद आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
तहसीलदार सूजर बंछोर ने परिजनों को तत्काल 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं लोगों की मांग को शासन और जिला प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। आक्रोशित लोगों ने परिजनों को 10 लाख रूपए सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग किया है।
रायपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में चक्काजाम के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। मामला शांत होने के बाद हाइवा को थाने ले जाया गया ।
Tags
नवापारा